गणपति को प्रसन्न करने के सरल उपाय

 

ओम गं गणपतए नमः  






भगवान श्री गणेश देवों के देव महादेव और माता पार्वती के पुत्र हैं। 
गणेश जी के 108 नाम है उन्हें एकदंत ,लंबोदरगणपति और गजानन आदि नामों से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार हिंदू सनातन धर्म में सभी देवी- देवताओं से पहले गणपति की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान श्री गणेश की पूरी श्रद्धा भाव से की गई पूजा से     वो  हम पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।
गणेश जी जिस पर प्रसन्न हो जाते हैं उस पर आजीवन कोई विपत्ति नहीं आती और वह व्यक्ति बिना ही किसी मुश्किल से अपना जीवन यापन कर लेता है। हम सभी को श्री गणेश की आराधना करनी चाहिए।
                                                          श्री गणेश को खुश रखने के लिए पुराणों में कुछ उपाय बताए गए हैं ‌इन उपायों को करने से भगवान गजानन समस्त मानव जाति पर सुख - समृद्धि की वर्षा करते रहते हैं।

आइए हम जानते हैं कि क्या है ये उपाय



सिंदूर :-



 




श्री गजानन महाराज को सिंदूर चढ़ाने के पीछे लोगों की अलग-अलग मान्यताएं हैं शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान गणेश को सिंदूर बहुत पसंद है, जो भी श्री गणेश को सिंदूर चढ़ाता है उसे भगवान बुरी नजर से बचाते हैं।
सिंदूर किसी भी शुभ काम और पूजा- पाठ में पहले प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह मंगल और शांति का प्रतीक है।




दूर्वा:- 



 




श्री गणेश को दूर्वा अत्यंत प्रिय है दूर्वा के बिना गणपति की पूजा- अर्चना पूरी नहीं होती।माना जाता है कि दूर्वा में अमृत पाया जाता है और जब दूर्वा श्री गजानन को अर्पित की जाती है तब भगवान सभी कष्टों को हर लेते हैं।  श्री गणेश को 21 दूर्वा की गांठें चढ़ाई जाती है, और गणपति को चढ़ाने के लिए दुर्गा एकदम कोमल होनी चाहिए।



गुड़हल का फूल :-








भगवान श्री गणेश को लाल फूल चढ़ाए जाते हैं उन्हें गुड़हल का फूल बहुत पसंद है। गुड़हल के फूल और दूर्वा से बनी माला उन्हें बहुत प्रिय है।भगवान श्री गणेश गुड़हल का फूल चढ़ाने पर अपने भक्तों की मनोकामना शीघ्र पूरी करते हैं।



मोदक, लड्डू :- 



भगवान श्री गणेश को मोदक का भोग अत्यंत प्रिय है ,उन्हें गुड लड्डू और मोदक का भोग लगता है। भगवान श्री गणेश को मीठा बहुत पसंद है इसलिए उन्हें मोदक का भोग लगाया जाता है ।शास्त्रों में मान्यता है कि भगवान श्री गणेश को लड्डू चढ़ाने पर वह खुश हो जाते हैं और मनुष्य को आजीवन कर्ज से मुक्ति दिलाते हैं।



शंख :- 













मान्यता है कि शंख हमारे शरीर को निरोगी रखते हैं और घर में समृद्धि लाते हैं। भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना करते समय शंख को बजाने से सभी की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं और सुख की प्राप्ति होती है। 


इस तरह इन सभी उपायों को करके हम भगवान श्री गणेश को प्रसन्न कर सकते हैं और उनकी  कृपा का लाभ उठा सकते हैं।

2 comments:

Unknown said...

Good Information

Rekha Jangid said...

Nice information